पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गाजियाबाद के मृतक जवान अजय का शव परिजनों को सौंपा गया

गाजियाबाद के मृतक जवान अजय का शव परिजनों को सौंपा गया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंगलवार को उच्ची बस्सी स्थित आर्मी कैंप के आयुध भंडार में निरीक्षण के दौरान हुए ब्लास्ट में मारे गए जवान अजय पांडे के शव का बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं इस मामले में अभी तक आर्मी का कोई भी बयान सामने नहीं आया है कि विस्फोट किस वजह से हुई। सेना के बड़े अधिकारी बुधवार को जांच में जुटे रहे कि आखिरकार यह हादसा कैसे हुआ। आर्मी हेडक्वार्टर ने इस हादसे को गंभीरता से लिया है, क्योंकि अगर इसमें आग लग जाती तो यह बड़ा हादसा हो सकता था। उल्लेखनीय है कि धमाके में नौ लोग घायल भी हो गए थे, जो विभिन्न अस्पतालों में दाखिल हैं। बुधवार को गाजियाबाद से आए मृतक के परिजनों को दसूहा पुलिस ने 174 की कार्रवाई करते हुए शव सौंपा।

खबरें और भी हैं...