रेस्ट हाउस के पास लगी आग दमकल ने बुझाई, हादसा टला
दसूहा | पीडब्ल्यूडी के रेस्ट हाउस के जंगली जाड़ एरिया में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। तेजी से बढ़ती आग को देखते हुए पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने ऊंची बस्सी आर्मी फायर ब्रिगेड तथा होशियारपुर फायर ब्रिगेड को सूचित किया। घटना स्थल पर मौजूद पीडब्ल्यूडी के एसडीओ राजेश देवगन ने बताया कि दोपहर करीब बारह बजे रेस्ट हाउस बिल्डिंग के पीछे साइड एरिया हैं, यहां पर बड़ी तादात में वृष तथा जाड़ बूटी है। वहां से धुआं निकलने की सूचना मिलने पर उन्होंने देखा कि जंगली एरिया में आग तेजी से बढ़ रही है। मुलाजिमों ने आग बुझाने की कोशिश की गई परन्तु आग बहुत ज्यादा थी, जिस पर आर्मी स्टेशन ऊंची बस्सी फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया तथा होशियारपुर फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी पहुंच गई। जिसने तेजी से बढ़ रही आग पर काबू पा लिया। उन्होंने बताया कि आगजनी से कोई जानी-माली नुकसान होने से बचाव हो गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। यहां जेई अशोक कुमार, सुखदेव सिंह उपस्थित थे।