पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नारनौल, भंडियारा और गग्गड़ जुगियाल में ट्यूबवेल मंजूर : विधायक डोगरा

नारनौल, भंडियारा और गग्गड़ जुगियाल में ट्यूबवेल मंजूर : विधायक डोगरा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | तलवाड़ा टाउनशिप

गर्मियों के दिनों में ब्लॉक तलवाड़ा के अधीन पड़ते कंडी इलाके के लोगों में पीने वाले पानी की कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी। समस्या का हल करने के लिए ब्लॉक तलवाड़ा के अलग-अलग गांवों में 3 ट्यूबवेल मंजूर करवाए गए हैं। इनमें एक गांव नारनौल, दूसरा गांव भंडियारा और तीसरा गांव गग्गड़ जुगियाल शामिल हैं। यह जानकारी हलका दसूहा विधायक अरुण मिक्की डोगरा ने वाटर सप्लाई विभाग के एसडीओ गुरबचन सिंह डडवाल के साथ हुई मीटिंग के दौरान कही। विधायक ने विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि अगर ब्लॉक तलवाड़ा के किसी गांव में लोगों को पीने वाले पानी संबंधी कोई समस्या आ रही है तो उसका मौके पर जाकर हल निकाला जाए। जिस गांव में पाइप लाइन संबंधी या कोई और दिक्कत आ रही है तो उन सब कामों का प्रोजेक्ट बना कर दें, जिस पर वह सरकार से फंड ला सकें। इस मौके पर जल सप्लाई विभाग अधिकारी और कर्मचारी, निजी सहायक अरुण ऋषि, अजय कंवर, एमडी विजय शर्मा, राहुल शर्मा, मुनीश मदान, परमिंदर टीनू मौजूद थे।

कहा- कंडी में पीने वाले पानी की कोई कमी नहीं रहने देंगे

खबरें और भी हैं...