कंडी की बिजली सप्लाई में सरकार ने कटौती की तो करेंगे संघर्ष : संजीव
भास्कर संवाददाता | गढ़दीवाला
भाजपा वर्करों की बैठक जिला प्रधान देहाती संजीव मन्हास की अध्यक्षता में हुई। बैठक में भाजपा वर्करों ने संजीव मन्हास को क्षेत्र की समस्याओं के बारे में बताया। संजीव ने कहा कि पंजाब में पिछली अकाली-भाजपा सरकार द्वारा कंडी क्षेत्र को जो बिजली की 24 घंटे सहूलियत मिलती थी उसको कांग्रेस सरकार द्वारा बंद किया जा रहा है जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है।
उन्होंने कहा कि बिजली विभाग द्वारा कंडी एरिया में अलग लाइन डाली जा रही है जिसके साथ घरों और ट्यूबवेलों की बिजली अलग-अलग की जा रही है। इस कारण कंडी क्षेत्र के किसानों को बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि कंडी एरिया के ट्यूबवेलों की अलग लाइन डालने से लोगों को पीने वाले पानी की समस्या जाएगी, क्योंकि कंडी एरिए के लोगों के लिए पीने वाला पानी वाटर सप्लाई पर निर्भर है। जब ट्यूबवेलों की बिजली 8 घंटे कर दी जाएगी तो उसके साथ किसानी भी प्रभावित होगी। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार कंडी की बिजली सप्लाई में कटौती करने की कोशिश करती है तो वह लोगों के मिलकर संघर्ष करेंगे।
इस मौके मंडल के भाजपा वर्करों ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। इस मौके मंडल प्रधान कैप्टन गुरविंदर सिंह, गोपाल एरी, हितिन पुरी, योगेश सपरा, सचिन रूपोवाल, विवेक गुप्ता, गोपाल ऐरी मौजूद थे।