शिवसेना हिंदुस्तान ने दसूहा में आतंकवाद का पुतला फूंका
दसूहा | शिवसेना हिंदुस्तान के जिला विंग प्रधान डॉ. गुरजीत सिंह और किशन हाजीपुर के नेतृत्व में राष्ट्रीय राजमार्ग पर आतंकवाद का पुतला फूंका गया। इसमें हिमाचल के सह प्रभारी रामपाल शर्मा और देहाती जिला प्रधान हरजिंदर सिंह शामिल हुए। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने कश्मीर में पीडीपी से समझौता किया है जबिक पीडीपी के अलगाववादी नेता आतंकवादियों को पनाह देते हैं। रामपाल शर्मा ने कहा कि पंजाब में गैंगस्टरों और नशों के खिलाफ सरकार का कार्य सराहनीय है। आतंकवाद पर भी कैप्टन को अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए। यहां राहुल, साहिल, गोपी, हैप्पी, ऋषि, पंकज, रमन, गगन, रंजीत सिंह मौजूद थे।