दातारपुर के गजानन चौक में मेडिकल कैंप कल
दातारपुर | गजानन चौक में श्रीमान अस्पताल जालंधर द्वारा मेडिकल कैंप 15 अप्रैल को लगाया जाएगा। नगर कौंसिल दसूहा के उपप्रधान कर्मवीर सिंह घुम्मन और बौबी कौशल ने बताया कि कैंप में आंखों, हड्डियों जोड़ों के दर्द व न्यूरो बीमारी से संबंधित मरीजों का चेकअप कर मुफ्त दवाइयां दी जाएंगी। कैंप मे शुगर, ब्लड प्रेशर और अन्य टेस्ट मुफ्त किए जाएंगे।