पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पंजाब सरकार ने जिले के कई गांवों के थाने बदले

पंजाब सरकार ने जिले के कई गांवों के थाने बदले

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | होशियारपुर

पंजाब सरकार ने लोगों की दिक्कतों को देखते हुए राज्य में थानों की रीस्ट्रक्चरिंग की है। इसके तहत जिले के कई गांवों को इधर से उधर किया है। जिला पुलिस ने इस बारे में सरकार को छह महीने पहले प्रस्ताव भेजा था और अब नोटिफिकेशन की कापी विभाग के पास आते ही इस पर अमल भी शुरू कर दिया जाएगा।

पुलिस स्टेशन मॉडल टाउन के अंतर्गत रहे सेंट्रल टाउन, मोहल्ला रामगढ़, संत नगर, रिशी नगर, रेलवे स्टेशन, दारापुर व गोबिंद नगर अब सिटी होशियारपुर पुलिस स्टेशन से जोड़ दिया गया था। सदर होशियारपुर थाना के अंतर्गत रहे प्रीत नगर व वसंत नगर को सिटी होशियारपुर थाने से जोड़ दिया गया है। पुलिस स्टेशन मेहटियाना के अंतर्गत रहे भूंगा, बस्सी दौलत खां व मरुली ब्राह्मणा पुलिस स्टेशन मॉडल टाउन के अंतर्गत लाए गए हैं। थाना होशियारपुर के अंतर्गत रहे नलोईयां, अनमोल नगर, मोहल्ला नीलकंठ, शास्त्री नगर, अजीत नगर व लाजवंती स्टेडियम पुलिस स्टेशन मॉडल टाउन के अंतर्गत लाए गए हैं। पुलिस स्टेशन बुल्लोवाल के अंतर्गत हरदोखानपुर, डगाना कलां, डगानाखुर्द, सिंगरीवालां, अखलासपुर व परमजीत मॉडल टाउन थाने के अंतर्गत लाए गए हैं। हरियाना पुलिस स्टेशन के अंतर्गत रहे कक्कों, मुंगलपुरा व बस्सी खिजरखान मॉडल टाउन थाने के अंतर्गत आ गए हैं। पुलिस स्टेशन मेहटियाना के कायमपुर, अटलगढ़, नौग्रावा सदर होशियारपुर थाने के अंतर्गत आ गए हैं। हरियाना थाने का बरौटी गांव तथा सरिया, भागोवाल, रसूलपुर व सांचे थाना सदर होशियारपुर के अंतर्गत आ गए हैं। चब्बेवाल थाने के अंतर्गत भेडुआ सदर थाना होशियारपुर के अंतर्गत आ गया है। हाजीपुर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत दोहार, श्रीपांडया, बेरां, बनकरणपुर, नमौली, बहजोगा, मेहरा जट्‌टां, भटौलियां, गवालचक्क शंगरू, सठवां, रौली, चक्क मीरपुर, चंगरावां, आदमपुर मौतियां, राम नंगल व चक्क पांडेया अब तलवाड़ा पुलिस स्टेशन के अंतर्गत रहेंगे। हरियाना के अंतर्गत रहे संदर, बेंचां, मिर्जापुर, खडियाला व ढट्‌ट अब पुलिस स्टेशन टांडा के अंतर्गत आ गए हैं। पुलिस स्टेशन बुल्लोवाल के अंतर्गत रहे रामपुर चंडेर व धूतखुर्द अब टांडा थाने के अंतर्गत रहें। दसूहा थाना के अंतर्गत रहे नांगली, गिलजियां, कमालपुर व मद्दा अब टांडा पुलिस स्टेशन के अंतर्गत रहेंगे। हाजीपुर थाने के अंतर्गत रहे कौलपुर खुर्द, अकाम, आलो भट्‌टी, भदियाल, चक्क कलां, चक्क शेरू, चनौर, छन्नी नंद सिंह, दुर्गायावा, फिरोजपुर, हयातपुर, काजलां, कौलपुर कलां, कोटली खास, मीरपुर, नंगल अवाना, पंडोरी, सहोता व सरोवा अब मुकेरियां थाने के अंतर्गत रहेंगे। मुकेरियां के अंतर्गत रहे रौली, खिजरपुर, रणसोता, ढल्लोवाल, थेह बरनाला, भागरा, टांडा चूड़िया, जरिंड व कल्लोवाल अब हाजीपुर थाने के अंतर्गत रहेंगे। तलवाड़ा के अंतर्गत रहे सिपरियां, सवार परौलियां, भदालियां, शेखां मट्‌टा, गग्गर, जुगियार, घगवाल, पासी करौड़ा, नरनौल, निक्का चक्क, ललौता, बदला, आसफपुर, कंडो करौड़ा, खाटीगढ़ अब हाजीपुर के अंतर्गत रहेंगे।

माहिलपुर के अंतर्गत आते थाने
माहिलपुर थाने के अंतर्गत रहे सतनौर, स्लेमपुर, भदेसरो, भदराणा, कितना, एमामुगलां, जीवनपुर गुजरां अब गढ़शंकर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत रहेंगे। पुलिस स्टेशन चब्बेवाल के अंतर्गत रहे गंगोवाल, भदोवाल, भुल्लेवाल गुजरां, चक्कनरियाल, चक्कनाथा, चंदेली, भुमियाला, गोगरो, अल्लूवाल, जंडियाला, जंजोवाल, कहारपुर, कैदोवाल, खानपुर, महमूदवाल, तूतोमाजरा, नूरपुर ब्राह्मणा, रामपुर सैनियां, रसूलपुर, लादेवाल, मुगोवाल माहिलपुर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत रहेंगे। मेहटियाणा के अंतर्गत रहे रैला, नकदीपुर, बिक्कापुर, मेहलां बलटोहियां, अलावलपुर, भाणा, लक्षियां. अचारवाल, बहबलपुर, भक्तुपुर, भुगरा, चक्कमूसा, चेला, दाता, हकूमतपुर, झज, कालेवाल फत्तू, कालूपुर, खरलवाल बस्सी, खुशहालपुर, कोटफतूही, कोटला, मन्ननहाणा, पंचनंगल, पंडोरी लाडा सिंह, थिंडा, थोआना पुलिस स्टेशन माहिलपुर के अंतर्गत रहेंगे। माहिलुर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत रहे मुक्खोमाजरा व परसोता अब चब्बेवाल पुलिस थाने के अंतर्गत रहेंगे। सदर होशियारपुर के अंतर्गत रह नासरां, किला शेरखान, बस्सी शाहमोहम्मद, बस्सी जमालखाना, बस्सी अली, बस्सी अलादीन, कोटला व बस्सी कुंडीया अब चब्बेवाल थाने के अंतर्गत रहेंगे। पुलिस स्टेशन मुकेिरयां के अंतर्गत रहे झिंगला, डल्लोवाल, कोलपुर व बल्लदा अब दसूहा थाना के अंतर्गत कर दिए गए हैं।

खबरें और भी हैं...