बैसाखी पर वुडलैंड स्कूल में स्टूडेंट्स ने गिद्दा-भंगड़ा डाला
होशियारपुर | वुडलैंड स्कूल के परिसर में बैसाखी का त्यौहार धूमधाम से मनाया। इस मौके नन्हें विद्यार्थी पंजाब पोशाकों में सजकर स्कूल आए और रंगारंग कार्यक्रम भी पेश किए। स्कूल परिसर पंजाबी सभ्यता अनुसार सजाया। विद्यार्थियों के साथ साथ स्कूल स्टाफ व कर्मचारी वर्ग भी पंजाबी लिबास पहने हुए थे।
स्कूल विद्यार्थियों द्वारा डाले गिद्दे व भंगड़े से पूरा स्कूल मस्ती से झूम उठा। स्कूल डीन सिमरजीत कौर ने स्टाफ मेंबरों व विद्यार्थियों को बैसाखी की बधाई देते हुए इस त्यौहार का महत्व व इतिहास बताया। उन्होंने कहा कि वह चाहती हैं कि नवीनीकरण के साथ साथ बच्चे अपने देश व राज्य की विरासत के साथ जुड़ें, जिस पर वे मान कर सकें। स्कूल प्रिंसिपल शर्मा ने विद्यार्थियों को सभी त्यौहार बिना भेदभाव के मिल जुल कर मनाने के लिए प्रेरित किया।
स्कूल में कार्यक्रम के दौरान पंजाबी पोशाकों में सजकर गिद्दा डालती छात्राएं। -भास्कर