- Hindi News
- National
- संस्थान ने बाबा बर्फानी सेवा समिति व बांके बिहारी रसिक परिवार को किया आमंत्रित
संस्थान ने बाबा बर्फानी सेवा समिति व बांके बिहारी रसिक परिवार को किया आमंत्रित
दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा करवाई जा रही पांच दिवसीय शिव कथा प्रति बाबा बर्फानी सेवा समिति व श्री बांके बिहारी रसिक परिवार के सदस्यों को आमंत्रित किया गया। 25 से 29 अप्रैल तक दशहरा ग्राउंड, प्राचीन पांडव सरोवर मंदिर में होने जा रही शिव कथा में दिव्य ज्योति संस्थान द्वारा शहर की अन्य विभिन्न संस्थाओं को भी आमंत्रित किया।
कथा का प्रचार करने के लिए नूर महल से नियुक्त कुलविंदर सिंह ने निमंत्रण देने के लिए अहम भूमिका निभाई। इस मौके बाबा बर्फानी लंगर हाल के कोषाध्यक्ष मिंटा रलहन ने कहा कि दिव्य ज्योति संस्थान द्वारा प्रत्येक वर्ष ऐसे आध्यात्मिक कार्यक्रम करवाए जाना बहुत ही बढ़िया कार्य है।
संस्थान द्वारा की जाने वाली कथाओं में ग्रंथों में लिखे कहानियां का वर्णन करने के साथ साथ इनके पीछे छिपे हुए दृढ़ निश्चय को दी बताया जाता है। इस मौके श्री बांके बिहारी रसिक परिवार के अध्यक्ष एचपी कुमार ने शहर वासियों को बढ़चढ़ कर कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिए निमंत्रण दिया। इस मौके पूर्ण पराशर सुभाष बसी हरि गोपाल शर्मा पुरुषोत्तम जगदीश मास्टर जगमोहन शर्मा मौजूद थे।
बाबा बर्फानी सेवा संस्था को आमंत्रित करती दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान सदस्य।