पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • तंबाकू के सेवन से कैंसर होने का ज्यादा खतरा : राजीव रोमी

तंबाकू के सेवन से कैंसर होने का ज्यादा खतरा : राजीव रोमी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिछड़े एरिया में तंबाकू के खिलाफ लोगों को जागरूक करते राजीव रोमी व अन्य।

गढ़दीवाला | डॉ. दविंदर पुरी एसएमओ पीएचसी मंड पंधेर की अध्यक्षता में तंबाकू के दुष्प्रभावों संबंधी पिछड़े एरिया मक्कोवाल तथा जागलां में जागरूकता कैंप लगाया। इस मौके सेहत कर्मचारी राजीव रोमी ने तंबाकू के सेवन के साथ शरीर पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के बारे जागरूक करते हुए बताया कि तंबाकू का सेवन चाहे कितनी भी मात्रा में किया जाए सुरक्षित नहीं है। तंबाकू के सेवन से मुंह के कैंसर के अलावा कई अन्य बीमारियां जैसे दमा, लकवा, दिल का दौरा, सांस की बीमारियां आदि लग जाती है। उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति तंबाकू पदार्थों से मुक्ति चाहता है तो सिविल अस्पताल दसूहा में नशा मुक्त केंद्र में जाकर इलाज करवा सकता है। इस मौके एएनएम कमलेश रानी, सेहत कर्मचारी बलविंदर कुमार तथा स्लम एरिया के लोग उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...