जगत ज्योति स्कूल में बैसाखी पर्व पर रंगारंग कार्यक्रम पेश
दसूहा | जगत ज्योति पब्लिक स्कूल उस्मान शहीद में वैशाखी के पर्व पर सांस्कृतिक कार्यक्रम करवाया। इसमें स्कूल के विद्यार्थियों ने पंजाबी विषय से संबंधित विभिन्न विषयों पर अपने विचार प्रकट करने के साथ-साथ अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत किए। आयोजन पूर्व प्रिंसिपल शमिता चेयरमैन रविंद्र पाल सिंह चीमा की अध्यक्षता में किया। कार्यक्रम की शुरुआत चौथी और पांचवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने शबद गायन से की। नौवीं कक्षा के छात्र चरणकमल ने बैसाखी विषय पर भाषण देते हुए बताया कि दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह ने इस दिन खालसा पंथ की स्थापना की थी, जिसको लेकर सिख धर्म के लोग इस पर्व को श्रद्धा भावना से मनाया करते हैं। रमनदीप कौर और अवनीत ने वैशाखी पर पर्व से संबंधित गाने, गिद्दा, भांगड़ा, पेश किया। पांचवीं कक्षा की छात्रा दीव जोत व साक्षी, सुनैना, सिमरन सुखमन, जसप्रीत, ने फुलकारी निकालने संबंधी गीत पेश किए। इस मौके प्रिंसिपल शमिता, चेयरमैन रविंद्र पाल सिंह ने बच्चों को बैसाखी पर्व की बधाई देने के साथ-साथ मिठाई बाटी। तथा साथ ही उन्होंने इस त्योहार संबंधी जानकारी दी। इस मौके मनोरमा, उमा, जश्नप्रीत, रमेश, अनुराधा, सुखप्रीत, सोनिया उप्पल, विजयलक्ष्मी, गुरमीत, नीलू, ममता, पूनम, गुरविंदर,गोपाल, मीना, बरजिंदर, नेहा, प्रीति, कुलदीप, सर्वजीत, रूबी, ईशा, सुरभि व श्वेता मौजूद थे।