पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गेहूं की खरीद के लिए जिला प्रशासन के प्रबंध मुकम्मल : डिप्टी कमिश्नर

गेहूं की खरीद के लिए जिला प्रशासन के प्रबंध मुकम्मल : डिप्टी कमिश्नर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | होशियारपुर

डिप्टी कमिश्नर विपुल उज्ज्वल ने खरीद एजेंसियों के अधिकारियों को गेहूं की खरीद सही ढंग से करने के लिए कहा है। जिले में खरीद प्रबंधों का जायजा लेने संबंधी की गई बैठक की प्रधानगी करते हुए डीसी ने कहा कि अधिकारी यह यकीनी बनाएं कि गेहूं की फसल को मंडियों से समय पर उठाया जाए और किसानों को अदायगी समय पर की जाए। किसानों को किसी भी तरह की समस्या न आए इसलिए एसडीएम अपने अाधिकारित क्षेत्र में पड़ने वाली मंडियों की निगरानी करेंगे। साथ ही उन्होंने मंडी बोर्ड के अधिकारियों को आदेश दिया कि वे फसल संभालने, मंडियों के रख-रखाव तथा साफ सफाई के लिए सही प्रबंध करें। मंडी में बिजली, किसानों के लिए शैड, पीने वाली पानी तथा गेहूं का मियाद चेक करने के लिए आवश्यक प्रबंध किए जाएं।डीसी ने बताया कि जिले में इस साल 3,28,554 लाख मीट्रिक टन के करीब गेहूं की आमद की आशा है। राज्य सरकार ने अलग-अलग खरीद एजेंसियों जिनमें पनग्रेन, मार्कफैड, पनसप, पंजाब वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन, पंजाब एग्रो तथा एफसीआई को पहले ही निर्धारित कोटा अलाट कर दिया है। जिले में खरीद के लिए 62 खरीद केंद्र बनाए गए हैं तथा बारदाने का प्रबंध कर दिया गया है।

डीसी ने किसानों को गेहूं की नाड़ न जलाने की अपील की। इस मौके पर एडिशनल डिप्टी कमिश्नर अनुपम कलेर, एसडीएम दसूहा हिमांशु अग्रवाल, एसडीएम होशियारपुर जतिंदर जोरवाल, एसडीएम गढ़शंकर हरदीप सिंह धालीवाल, कंट्रोलर जिला खुराक व सप्लाई विभाग रजनीश कौर भी मौजूद थे।

मीटिंग के दौरान मौजूद डिप्टी कमिश्नर विपुल उज्ज्वल व एडीसी अनुपम कलेर।

खबरें और भी हैं...