पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पंजाबी विरासत की पहचान हैं सभ्याचारक मेले : डोगरा

पंजाबी विरासत की पहचान हैं सभ्याचारक मेले : डोगरा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | दातारपुर

धन धन बाबा भागी शाह मस्ताना जी के पावन दरबार अधी ईट पर मुख्य संचालन बिल्ला साईं की अध्यक्षता में वार्षिक सभ्याचारक मेले में विधायक अरुण डोगरा मिक्की ने विशेष तौर पर हाजरी लगवाई।

विधायक डोगरा ने दरबार पर नतमस्तक होते हुए कहा कि पीरों फकीरों के दरबार पर आयोजित किए जाने वाले सभ्याचारक मेले पंजाब की विरासत को याद करवाने में सहायक सिद्ध होते है। उन्होंने कहा कि ऐसे मेलों से लोगों में आपसी प्रेम भाईचारा बढ़ता है। प्रबंधक कमेटी ने विधायक डोगरा को दौशाला देकर सम्मानित किया।

इस मौके बिल्ला साईं, बौबी ठाकुर, हरीश पठानिया, अजय कंवर, विजय मालिया, काका महाजन, अशोक संयोत्रा, दीपक मेहता, राहुल शर्मा, राकेश कुमार, हरदेश सिंह, कपिल डोगरा, गोल्ड, रजत, गौरी, रूबी महंत, जगमोहन शर्मा और श्रद्धालु शामिल थे।

मेले में विधायक अरुण डोगरा ने हाजरी लगाई

धन धन बाबा भागी शाह मस्ताना जी के दरबार पर विधायक डोगरा को दौशाला देकर सम्मानित करते कमेटी सदस्य। -भास्कर

एमजीआई स्कूल में मनाया बैसाखी पर्व
दसूहा |एमजीआई कॉन्वेंट स्कूल में बैसाखी पर्व हर्षोल्लास से मनाया। छात्रों ने पारंपरिक पंजाबी पहनावे में ढोल की थाप पर भंगड़ा, गिद्दा डालकर और लोक गीत जुगनी, सहित कई कार्यक्रम पेश किए। स्कूल डायरेक्टर रविंदरपाल सिंह, कमल कौर ने सभी को बैसाखी की बधाई दी और स्कूल के बच्चों द्वारा पेश किए गए पर्व प्रति कार्यक्रमों की प्रशंसा की।

विद्यार्थियों को बैसाखी पर के बारे में बताते हुए कहा कि बैसाखी का दिन सिख इतिहास में बहुत महत्व रखता है। इस दिन श्री गुरु गोबिंद सिंह ने खालसा पंथ की स्थापना की थी। इस पर्व पर किसान की फसल पक कर तैयार हो जाती है और किसान घर में नई आई फसल को देख किसान खुश होता है। इसलिए हम सभी को मिलजुल कर सभी त्योहार मनाने चाहिए। प्रिंसिपल भावना ने भी इस मौके सभी को बैसाखी पर्व की बधाई दी। इस मौके अध्यापिका पूजा, मंजीत, अंजु, तजिंदर, हरिंदरपाल सिंह, ज्योति, अंजलि, प्रिया, पुष्पिंदर, इंदरजीत, अनमोल र|, रमनदीप ढिल्लों , बलजीत, संजय कुमार, कुलजिंदर सिंह व हरिंदर सिंह मौजूद थे।

बैसाखी पर स्कूल में करवाए कार्यक्रम के दौरान मौजूद बच्चे। -भास्कर

खबरें और भी हैं...