लोमेश शर्मा ने संभाला थाना सिटी के प्रभारी का चार्ज
होशियारपुर | थाना सिटी के थानाध्यक्ष जगदीश अत्री का तबादला दसूहा थाने में कर दिया है। उनकी जगह हाजीपुर के थानाध्यक्ष लोमेश शर्मा को सिटी थाने का चार्ज दिया गया है। होशियारपुर लोमेश शर्मा का होम टाउन है। वह साल 2014 में एसआई भर्ती हुए थे। इससे पहले वह प्राइवेट सेक्टर में इंजीनियर थे। लोमेश ट्रेनिंग के दौरान भी होशियारपुर के मॉडल टाउन थाने में बतौर सहायक थानाध्यक्ष कार्य कर चुके हैं।