कत्ल केस में जमानत पर आया व्यक्ति हेरोइन के साथ पकड़ा
दसूहा सीआईए स्टाफ नेे एक व्यक्ति को 40 ग्राम हेरोइन सहित काबू कर एनडीपीसी एक्ट के अधीन केस दर्ज किया गया। आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। सीआईए स्टाफ के इंचार्ज गोबिंदर कुमार ने बताया कि उनको जानकारी मिली थी की उक्त व्यक्ति दिल्ली से हेरोइन लेकर आ रहा है। इसको लेकर उसे स्थानीय बस अड्डे पर रविवार शाम 7 बजे पकड़ लिया गया और आरोपी से हेरोइन बरामद की गई। आरोपी की पहचान साजन उर्फ साहिल वासी संतोखपुरा जालंधर के रूप में हुई है। सामने आया है कि वह पठानकोट में सिविल अस्पताल के नजदीक कालोनी में रह रहा था। गोबिंदर कुमार ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी साजन कत्ल केस में फरीदकोट जेल में 7 साल की सजा काट रहा है और जमानत पर बाहर आकर हेरोइन का काम कर रहा था। छानबीन में यह भी सामने आया है कि उक्त आरोपी के भाई सन्नी को 11 नवंबर को दसूहा सीआईए स्टाफ ने पकड़ कर 170 ग्राम हेरोइन बरामद की थी।