- Hindi News
- National
- दसूहा में रोष मार्च निकाल फिल्म ‘नानक शाह फकीर’ पर पूर्ण पाबंदी लगाने की मांग
दसूहा में रोष मार्च निकाल फिल्म ‘नानक शाह फकीर’ पर पूर्ण पाबंदी लगाने की मांग
फिल्म नानक शाह फकीर पर पूर्णता रोक लगाने संबंधी दसूहा में सिख जत्थेबंदियों द्वारा शहर में काली दस्तार तथा कंधों पर काली पट्टियां बांधकर रोष जताया गया। रोष प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने सिरों पर काले दुपट्टे लिए हुए थे। नानक शाह फकीर फिल्म को पूर्णता से बंद करने संबंधी पोस्टर हाथों में लिए सभी ने शांतिपूर्वक फिल्म का विरोध किया। यह रोष मार्च सिंह सभा गुरुद्वारा मियानी रोड से शुरू होकर शहर के बाजारों से होता हुआ वापस सिंह सभा गुरुद्वारा में समाप्त हुआ। रोषकर्ताओं ने फिल्म पर पूर्णता पाबंदी लगाने के साथ फिल्म निर्माता को गिरफ्तार कर केस दर्ज करने की मांग की। उन्होंने कहा कि इस फिल्म से सिख संगत की भावनाओं को ठेस पहुंची है। प्रदर्शन में शामिल अमरीक सिंह गग्गी ने कहा कि किसी भी सिनेमा घर में फिल्म चलने नहीं दी जाएगी। अगर फिल्म चलती है तो उसके लिए होने वाले नुकसान के लिए सिनेमा मालिक तथा प्रशासन जिम्मेदार होगा। इस अवसर पर गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान करनैल सिंह, राजू ठुकराल, कृष्ण देव खोसला, जगमोहन सिंह घुम्मन, मंजीत सिंह दसूहा, गगनदीप सिंह हनी गिल, मास्टर नरिंदरजीत सिंह, निर्मल कौर, जसविंदर सिंह कालरा, दविंदर सिंह काहलों, कर्मवीर सिंह घुम्मन, बंटी महवाहा, हरविंदर कलसी, परमिंदर सिंह, भूपिंदर सिंह नीलू, अमनप्रीत सिंह खालसा, सुरजीत सिंह कैरें, तरलोक सिंह अरोड़ा मौजूद थे।