जीवन में पूर्ण संत की खोज के लिए अग्रसर रहें : साध्वी आरती
दसूहा | दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान ने महावीर हनुमान मंदिर संसारपुर चौक में तीन दिवसीय शिव कथा करवाई। पहले दिन की शुरुआत सूबेदार सुरिंदर सिंह, कपिल देव शर्मा, बलविंदर सिंह, सरपंच बलवीर सिंह दढ़ियल, राजेश कुमार ने परिवार सहित पूजा अर्चना से शुरू करवाई।
कथा में दिल्ली से आए आशुतोष महाराज की शिष्या आरती ने कथा के पहले दिन कथा में बताया कि भगवान शिव की कथा मानव जाती को सुख समृद्धि व आनंद प्रधान करती है। भगवान शिव सुख व कल्याण के स्रोत है। भगवान शिव की कथा सुनने से मानव के हर कष्ट दूर होने के साथ साथ प्रभु की प्राप्ति भी होती है। साध्वी ने कहा की कथा सुन्नी बहुत ही आसान है लेकिन उसपर अमल व उसमें उतरने की कला महज एक संत ही सिखा सकता है। सत्संग में बताया कि सत्संग की एक पल सुनने की तुलना स्वर्ग की समस्त संपदा से की गई है। उस परमात्मा से जुड़ने के किए हमें संतों की सेवा करनी चाहिए।
इस मौके कथा में अखंड ज्योति प्रज्वलित करने की रस्म डॉ. बलवंत, शिव कुमार, राजेश कुमार, केडी शर्मा, मोहन लाल, जरनैल सिंह ने निभाई।