पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भ्रूण हत्या महापाप है : साध्वी

भ्रूण हत्या महापाप है : साध्वी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांव संसारपुर के महावीर हनुमान मंदिर में चल रही शिव कथा की शुरुआत मनोहर लाल, हरजीत सिंह, लाल जी, बलवीर सिंह पूजा अर्चना के साथ शुरू करवाई। कथा में विशेष रूप से हलका विधायक अरुण डोगरा ने शामिल होकर अखंड ज्योति प्रज्वलित की, जिन्हें दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के सदस्यों ने सम्मानित किया।

शिव कथा की दूसरी संध्या में साध्वी सुमन भारती ने साथियों सहित पहुंची, जिन्होंने कथा के दौरान विचार पेश करते हुए बताया कि जब माता सती ने पुत्री के रूप में जन्म लिया तो उनके आनंद में सारा हिमालय आनंद के सागर में डूब गया, लेकिन आज कन्या को जन्म लेने से पहले ही कोख में मार दिया जाता है, भ्रूण हत्या महापाप है, जो मानव जाति के लिए बहुत ही शर्मिंदगी की बात है।

उन्होंने बताया कि बहुत ही दुःख की बात है की जिन कन्याओं की भारत देश में पूजा की जाती हो उन्हें इसी ही देश में जन्म लेने का अधिकार नहीं है। इस मौके आए स्वामी कुलविंदर ने बताया की शिव कथा का आयोजन दसूहा के प्राचीन पांडव सरोवर मंदिर के दशहरा ग्राउंड में 25 अप्रैल से लेकर 29 तारीख तक करवाया जाएगा। इस मौके सोहन लाल पराशर, अजय कुमार, भूपिंदर राणा, गुरबचन सिंह, साहिल, राजेश कुमार अन्य श्रोता उपस्थित रहे।

धर्म

भगवान शिव कथा में विधायक अरोड़ा भी शामिल हुए

भगवान शिव कथा की दूसरी संध्या में पहुंचे विधायक व अन्य श्रोतागण।

खबरें और भी हैं...