पहले मैच में यंगस्टर क्रिकेट-11 ने जेसीसी को हराया
भास्कर संवाददाता | होशियारपुर
सीएंडबी क्रिकेट अकादमी के बैनर तले इंटरनेशनल क्रिकेट कोच बलराज कुमार बल्लू की देखरेख में अकादमी की डगाना स्थित ग्राउंड में क्रिकेट मैचों का आयोजन हुआ।
इन मैचों में सीएंडबी क्रिकेट अकादमी की टीम के अलावा दसूहा क्रिकेट एसोसिएशन, जालंधर की यंगस्टर क्रिकेट-11 और जेसीसी ने भाग लिया। 20 ओवर का पहला मैच यंगस्टर क्रिकेट -11 और जेसीसी के मध्य खेला गया। जेसीसी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। बल्लेबाजी करते हुए जेसीसी ने 18 ओवर में 129 रन बनाकर ऑलआउट हुई। बल्लेबाज अनमोल ने 29 गेंदों में 67 रन, हर्ष ने 10 गेंदों में 13 रन बनाए। यंगस्टर क्रिकेट-11 की तरफ से गेंदबाज करन चावला ने 4-0-16-3, गैरी ने 3-0-21-3 के हिसाब से गेंदबाजी की। बल्लेबाजी करते हुए यंगस्टर क्रिकेट-11 ने 16 ओवर में ही 130 रन 7 विकेट के नुकसान पर बना लिए। बल्लेबाज गैरी ने 28 गेंदों में 65 रन, करन चावला ने 16 गेंदों में 19 रन बनाए। जेसीसी के गेंदबाज अजय ने 2-0-12-1 और सिद्धू ने 3-0-24-1 के हिसाब से गेंदबाजी की और यंगस्टर क्रिकेट-11 ने यह मैच 3 विकेट से जीत लिया। गैरी मैन ऑफ द मैच चुने गए।
30 ओवर का दूसरा मैच सीएंडबी क्रिकेट अकादमी और दसूहा क्रिकेट एसोसिएशन के मध्य खेला गया। दसूहा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। सीएंडबी ने बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवरों की समाप्ति पर 5 विकेट के नुकसान पर 203 रन बनाए। ईश्वर ने 80 गेंदों में 103 रन, गुरप्रीत हैरी ने 42 गेंदों में 46 रनों का सहयोग दिया। दसूहा की तरफ से गेंदबाज अंकुश ने 3-0-16-1 और रोहित ने 6-0-22-1 के हिसाब से गेंदबाजी की। 204 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दसूहा क्रिकेट एसोसिएशन ने यह मैच 28.4 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर रन प्राप्त किए। दसूहा के बल्लेबाज सतीश ने 79 गेंदों में 102 रन तथा लाडी ने 16 गेंदों में 34 रन बनाए। सीएंडबी के गेंदबाज अमृत ने 6-2-20-4 और अजय ने 2-0-13-1 के हिसाब से गेंदबाजी की। इसी तरह दसूहा ने यह मैच 3 विकेट से मैच जीत लिया।
सतीश को मैन आफ दि मैच चुना गया। इस मौके क्लब के अध्यक्ष भगत राम, योगेश शर्मा, चन्नण कौर, प्रवीन, चमन लाल, रविंदर लोईया, रितु शर्मा, ईशान भंडारी, असिस्टेंट कोच चंद्रशेखर, राज कुमार, आशीश माही, बलविंदर मौजूद थे।
विजेता टीम के साथ कोच बलराज कुमार बल्लू। -भास्कर