भास्कर संवाददाता | होशियारपुर
डिप्टी कमिश्नर विपुल उज्ज्वल ने शनिवार को मीटिंग दौरान संभावी बाढ़ पर काबू पाने के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों से मीटिंग की और कहा कि एेसे हालात का सामना एकजुटता व तालमेल से काम किया जाए। उन्होंने कहा कि बाढ़ के सीजन दौरान जून से सितंबर तक किसी भी अधिकारी का मोबाइल बंद नहीं होना चाहिए, बल्कि 24 घंटे के लिए चालू रहना चाहिए। दसूहा सब डिवीजन अधीन आने वाले गांवों के लिए एसडीएम दसूहा और एसडीएम गुरदासपुर द्वारा साझे निर्माणों की जरूरत है, इसलिए योग्य कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि बाढ़ के सीजन दौरान यकीनी बनाया जाए कि चो के नजदीक कोई भी न नहाए। उन्होंने एसडीएम और ड्रेनेज विभाग को दरिया के किनारों और पुलों के किनारों की रिपेयर करवाने के लिए और संभावी बाढ़ दौरान डॉक्टर की ड्यूटी और दवाइयों का प्रबंध करने को कहा। उन्होंने संबंधित विभाग को किश्तियों, लाइफ जैकेट्स जैसे सामान की जांच करने के साथ पशु पालन विभाग को पशुओं के उचित प्रबंध की भी हिदायत की। यहां एडीसी अनुपम कलेर, एसडीएम जतिंदर जोरवाल, हिमांशु अग्रवाल, हरदीप सिंह, हरचरन सिंह, बलबीर सिंह, रणदीप सिंह हीर, अमनपाल सिंह व बीडीपीओ, तहसीलदार और नायब तहसीलदार मौजूद थे।