किसानों की चेतावनी- कंडी में 24 घंटे बिजली सप्लाई बहाल न रखी तो संघर्ष
कंडी क्षेत्र के किसानों ने 24 घंटे बिजली की सप्लाई की मांग दोहराते हुए सरकार एवं पॉवरकॉम के अधिकारियों को चेतावनी दी है कि इस संदर्भ में अगर उचित कदम नहीं उठाए गए तो संघर्ष किया जाएगा। इसको लेकर कंडी क्षेत्र के किसानों ने दसूहा के दाना मंडी में मीटिंग की। किसान नेताओं ने कहा कि कंडी पिछड़ा हुआ क्षेत्र है जोकि सिर्फ पानी के कारण ही बचा हुआ है। हैरानी की बात है कि इस क्षेत्र में सरकार द्वारा बिजली सप्लाई 24 घंटे की बजाय 8 घंटे की जा रही है, जिसके कारण कंडी क्षेत्र के किसानों को भारी परेशानी के साथ-साथ आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि सरकार को कंडी के किसानों की सार लेनी चाहिए मगर सरकार ने मुंह फेर लिया है। उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में सबसे पहले एसडीएम को एक मांगपत्र दिया जाएगा तथा उनके साथ मीटिंग करने के उपरांत अगर कोई भी ठोस हल नहीं निकलता तो अगले संघर्ष की रूपरेखा तैयार की जाएगी। इस अवसर पर विकास मंच के चेयरमैन जगमोहन सिंह बब्बू, अकाली नेता मनजीत सिंह दसूहा, भूपिंद्र सिंह हुंदल, गुरप्रीत सिंह लवली, बूटा सिंह, सेवा सिंह ने संबोधन किया। किसानों ने तहसीलदार को मांगपत्र सौंपा। यहां ओंकार सिंह चंडीदास, भूपिंद्र सिंह बनियाल, सतपाल सिंह, मनजीत सिंह बनियाल, नरिन्द्र सिंह हुंदल, हरमिंद्र सिंह कुलार, गुरकमल सिंह धामी, कश्मीर सिंह, महिन्द्र सिंह, सतपाल सिंह, नम्बरदार गुरबचन सिंह, प्रगट सिंह बीजा, कुलबीर सिंह चंडीदास उपस्थित थे।