- Hindi News
- National
- ‘पढ़ो पंजाब पढ़ाओ पंजाब’ तहत विभिन्न स्कूलों के अध्यापकों के सेमिनार शुरू
‘पढ़ो पंजाब-पढ़ाओ पंजाब’ तहत विभिन्न स्कूलों के अध्यापकों के सेमिनार शुरू
भास्कर संवाददाता | होशियारपुर
‘पढ़ो पंजाब-पढ़ाओ पंजाब’ तहत जिला शिक्षा और सिखलाई संस्था अज्जोवाल की प्रिंसिपल सुखविंदर कौर की अगुवाई में विभिन्न स्कूलों के गणित, साइंस, अंग्रेजी व सामाजिक विज्ञान विषय के अध्यापकों का सेमिनार शुरू किया। इस संबंधी प्रिंसिपल सुखविंदर कौर ने बताया कि यह सेमिनार 28 अप्रैल तक जारी रहेंगे, जिसमें 479 गणित, 469 साइंस , अंग्रेजी व सामाजिक विज्ञान के 717 अध्यापकों को क्रियाओं के आधारित शिक्षा और बच्चों को गुणात्मक शिक्षा देने की सिखलाई दी जाएगी। सेमिनार में को-आर्डिनेटर सुखविंदर सिंह, नरेश कुमार, हरपाल सिंह व ब्लाक सेंटर अध्यापकों को शिक्षित करेंगे। सेमिनार डाइट अज्जोवाल के अलावा, भूंगा, बागपुर, सग्गरां, पद्दी सूरा सिंह, दसूहा, तलवाड़ा, टांडा, माहिलपुर, गढ़शंकर में लगाए जा रहे है, जिसमें विषय माहिर ब्लाक सेंटर बतौर रिसोर्स पर्सन अपनी सेवाएं निभाएंगे।
बच्चों को गुणात्मक शिक्षा देने के लिए अध्यापकों को दिया जाएगा प्रशिक्षण
अज्जोवाल में सेमिनार को संबोधित करती प्रिंसिपल सुखविंदर कौर व स्टाफ।