पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गांव बचाओ मुहिम को मिला काफी सहयोग : सटियाणा

गांव बचाओ मुहिम को मिला काफी सहयोग : सटियाणा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होशियारपुर | सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया) के कार्यालय में गांव बचाओ मुहिम संबंधी विशेष बैठक इंदर सिंह की अध्यक्षता में हुई। इस मौके ओम सिंह सटियाणा ने बताया कि हरियाना, बुल्लोवाल व माहिलपुर में इस मुहिम संबंधी जलसे हो चुके है। 19 अप्रैल दिन वीरवार को गांव छावनी कलां में इलाके का इकट्ठ रखा गया है। दसूहा के नजदीक गांव झींगड़ कलां में समागम 22 अप्रैल को होगा। इस मौके बलवंत सिंह खेड़ा, कुलवंत सिंह सैनी, संदीप सैनी व अन्य नेताओं ने विचार विमर्श किया। खेड़ा ने आरोप लगाया कि अकाली व कांग्रेस सरकार ने संविधान की 73वीं- 74वीं सोध लागू न कर पंजाब निवासियों के साथ धोखा किया है। इस कानून अनुसार शिक्षा, स्वास्थ व अन्य 29 विभाग, ग्राम सभाओं तहत होगे। बैठक के आरंभ में प्रसिद्ध सोशलिस्ट नेता व महाराष्ट्र के पूर्व होम मिनिस्टर भाई वैद्य के निधन पर श्रद्धांजलि भेंट की गई। इस मौके मलकीत सिंह, सतपाल सिंह, बलवीर सिंह व अन्य मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...