केएमएस कॉलेज के पीजीडीसीए के नतीजे में दीपाली फर्स्ट
दसूहा| पीजीडीसीए पहले सेमेस्टर नवंबर 2017 के परिणामों में केएमएस कॉलेज ऑफ आईटी एंड मैनेजमेंट दसूहा की छात्रा दीपाली दत्ता एसजीपीए 8.36 अंकों से फर्स्ट, रविंद्र कुमार एसजीपीए 8.12 अंकों से सेकेंड और नवीन एसजीपीए 8.08 अंको से थर्ड रहा। अन्य विद्यार्थी भी अव्वल दर्जे में रहे। इस संबंधी प्रिंसिपल डॉ. शबनम कौर और डायरेक्टर मानव सैनी ने बताया कि पीजीडीसीए का नतीजा पिछले साल की तरह 100% रहा और यह कॉलेज के होनहार विद्यार्थियों और शिक्षकों के मेहनत का नतीजा है। मैनेजिंग कमेटी के चेयरमैन चौधरी कुमार सैनी ने इस शानदार नतीजे पर विद्यार्थियों, उनके माता-पिता और सभी स्टाफ को बधाई दी। इस मौके आईटी विभाग के एचओडी राजेश कुमार, मनप्रीत कौर, कुसुम लता, करणप्रीत कौर, सत्यवंत कौर, हरप्रीत कौर, हरमनप्रीत कौर, एग्रीकल्चर विभाग के स्टाफ मेंबर्स दीपक शर्मा, अंजलि गोल्डी, अभय कुमार शर्मा, शबी, मनप्रीत कौर मौजूद थी।