जंगली सूअर का शिकार करने वाला काबू
दसूहा | गांव सैहरा में जंगली सूअर का अवैध शिकार करने वाले गांव सैहरा के सुखदेव सिंह को पुलिस ने रेड कर गिरफ्तार किया है। आरोपी के घर से जंगली सूअर का मीट भी मिला है। वन मंडल अधिकारी गुरशरण सिंह ने वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन एक्ट 1972 की धारा 9, 39, 50, 51 के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार करने के उन्हें अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।