दसूहा | सोमवार को दसूहा नेशनल हाईवे पर जालंधर की ओर से आ रहे एक अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रक (पीबी 10 ई वाय 9543) ने बारी-बारी से छह वाहनों को टक्कर मारी, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान अवतार सिंह (50), बलवंत सिंह (50) और केवल सिंह (50) के रूप में हुई है। पुलिस ने ट्रक चालक नरेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 304 के तहत मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी जगदीश सिंह ने बताया कि आरोपी चालक ट्रक को नियंत्रित नहीं कर सका, जिसके कारण यह हादसा हुआ।