गढ़दीवाला | किसानों का एक वफद सुखपाल सिंह सहोता, अवतार सिंह की अध्यक्षता में गन्ने की खेती के लिए रोज 6 घंटे बिजली सप्लाई की मांग को लेकर बिजली मंत्री गुरप्रीत सिंह कांगड़ को मिला।
बिजली मंत्री ने वफद को भरोसा दिया कि गन्ने की खेती के लिए 6 घंटे बिजली सप्लाई आगामी दो दिनों में चालू कर दी जाएगी। वफद ने बिजली मंत्री को बताया कि गढ़दीवाला, टांडा, दसूहा क्षेत्रों में करीब 85 फीसदी रकबा गन्ने की खेती के अधीन आता है। इस समय गन्ने को पानी की बहुत जरूरत है क्योंकि पानी की कमी के कारण गन्ना सूखता जा रहा है। गन्ने की फसल के लिए इस समय प्रतिदिन 4 घंटे बिजली निर्धारित की गई है परंतु बिजली दो घंटे मुश्किल से मिलती है। इस मौके हरविंदर सिंह जौहल, गुरमेल सिंह बुड्ढीपिंड, अमनदीप सिंह मिर्जापुर, कुलदीप सिंह, सतपाल सिंह, बिंदरजीत सिंह, सुखविंदर सिंह, नागिंदर सिंह तथा गुरदयाल सिंह वाहला आदि उपस्थित थे।