दसूहा| कस्बा मोहल्ले में शुक्रवार को हलका विधायक अरुण डोगरा द्वारा पीने के पानी के बोर का शुभारंभ किया। शहर में पानी की समस्या को देखते हुए पिछले कुछ महीनों से इस बोर का कार्य चल रहा था, जिसे आज अंतिम रूप देने के बाद इसे चालू करवाया गया। पीने के पानी की समस्या से शहर के कस्बा मोहल्ला, महाजना मोहल्ले, मेन बाजार, खास मंडी के लोग पिछले लंबे समय से समस्या को झेल रहे थे। नए बोर द्वारा इन मोहल्लों में अब सुचारु रूप से पानी मुहिया करवाया जाएगा।
उद्घाटन समारोह दौरान विधायक डोगरा ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा सूबे के हर स्थानों पर प्रदेश की जनता की परेशानियों को समय समय पर हल करवाने के लिए वचनबद्ध है और हमारे द्वारा भी अपने क्षेत्र के लोगों की समस्या को लेकर लगातार सरकार के समक्ष रखा जा रहा है। नगर कौंसिल ईओ मदन लाल ने हलका विधायक का शुभारंभ करने के लिए धन्यवाद व्यक्त किया। इस मौके ब्लॉक कांग्रेस प्रधान परमिंदर बिट्टू, ललित सरोज पिंकू, नरेन्द्र टप्पू, विनोद कुमार, एसडीओ विपन, राकेश कुमार, रामेश कुमार, सरजीन साभी टेरकियांना, पिंकी ठेकेदार, सहित शहर निवासी मौजूद रहे।
कस्बा मोहल्ले में नए बोर का शुभारंभ करते विधायक। -भास्कर