लोगों से संपर्क अभियान जारी रखें पार्षद : घुम्मन
दसूहा | दसूहा विकास मंच के समूह पार्षदों की मीटिंग शहीद भगत सिंह मार्केट में नगर कौंसिल के उपप्रधान एडवोकेट कर्मबीर सिंह घुम्मन की अध्यक्षता में हुई, जिसमें समूह पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों की मुश्किलों को रखा जबकि मीटिंग में अन्य शहरवासी भी उपस्थित थे। घुम्मन ने कहा कि सरकार द्वारा ग्रांट आने पर विकास कार्य शुरू होंगे तथा विकास मंच के समूह पार्षद पूरी ईमानदारी के साथ लोगों में जाकर काम करते रहें। उन्होंने लोगों से अपील की कि अगर उन्हें कोई भी समस्या पेश आती है तो वे मंच के हैल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। यहां हरमिंद्र सिंह फौजी, एडवोकेट गुरविंद्र सिंह, अमरप्रीत सिंह खालसा, नरिंद्र जीत सिंह कैथां, कंवलप्रीत सिंह संधू, साबी बाजवा, अमृत वालिया, संदीप सिंह ढिल्लों, मनजिंद्र सिंह मन्ना, हरभजन सिंह हैप्पी मौजूद थे।