पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कैंब्रिज में विद्यार्थियों के लिए नए स्वीमिंग पूल का उद्घाटन

कैंब्रिज में विद्यार्थियों के लिए नए स्वीमिंग पूल का उद्घाटन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दसूहा | कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल दसूहा में बच्चों के लिए स्कूल में बहुत सारी सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं, जिनमें से स्वीमिंग पूल की सुविधा भी एक है। हर बच्चे को सुविधा उपलब्ध हो, इसलिए स्कूल में 2 स्वीमिंग पूल पहले से होने के बावजूद भी एक नए स्वीमिंग पूल का निर्माण किया गया, ताकि बच्चा प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ सके। इस स्वीमिंग पूल का उद्घाटन मुख्य मेहमान वासल एजुकेशनल सोसायटी के प्रधान केके वासल ने किया। इस मौके समूह वासल परिवार ने संजीव वासल, राघव वासल व स्कूल के फाइनांस मैनेजर नरोत्तम शर्मा भी मौजूद थे। इस मौके स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किया। अंत में सोसायटी के प्रधान के.के. वासल, स्कूल के चेयरमैन संजीव वासन, ईना वासल व सीओओ राघव वासल ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और साथ ही प्रिंसिपल अनित अरोड़ा ने खेलों में विद्यार्थियों द्वारा किए गए प्रदर्शन के संदर्भ में मुख्यातिथियों को रू-ब-रू करवाया। अंत में मुख्यातिथियों को स्कूल स्टाफ प्रिंसिपल ने सम्मानित किया।

खबरें और भी हैं...