पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नशे के खात्मे में ओट प्रोग्राम का रहेगा विशेष स्थान : डॉ. बग्गा

नशे के खात्मे में ओट प्रोग्राम का रहेगा विशेष स्थान : डॉ. बग्गा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नशा मुक्ति केंद्र के अधीन ओट प्रोग्राम की शुरुआत करते डॉ. आरके बग्गा व अन्य।

दसूहा | सिविल सर्जन डॉ. रेणु सूद की नेतृत्व में सिविल अस्पताल दसूहा में नशा मुक्ति केंद्र के अधीन ‘ओट’ प्रोग्राम की शुरुआत की गई। इस मौके पर सीनियर मेडिकल अफसर डॉ. आरके बग्गा ने बताया के यह विशेष प्रोग्राम पूरे पंजाब में नशे की समस्या से जूझने के लिए सभी जिला स्तर के पुनर्वास केंद्रों व सब डिविजनल स्तर के नशा मुक्ति केंद्रों में शुरू करने के निर्देश हो चुके हैं, जोकि आगे चलकर छोटे स्तर पर चल रही पीएचसी और सीएचसी में भी शुरू किया जाएगा। इस प्रोग्राम के तहत पंजाब में अफीम से बने पदार्थों, जिसके अधीन डोडा, भुक्की, अफीम, स्मैक, चिट्टा कुछ खास किस्म के कैप्सूल इंजेक्शन लेने वालों का इलाज होगा। यह दवाई मरीजों को बिल्कुल मुफ्त दी जाएगी। इस मौके पर डॉ. गुलबिंदर सिंह, डॉ. दीदार सिंह, डॉ. एसपी सिंह, डॉ. डीपी सिंह, डॉ. रितु, डॉ. राजवंत कौर, डॉ. जगजीत कौर, डॉ. रंजीत सिंह, डॉ. कुलदीप, डॉ शैलेंद्र, डॉ. सौरभ, राजेंद्र सिंह, सुखविंदर कौर, रेणु खन्ना, वरिंदर सिंह, अमनदीप सिंह, करतार सिंह, रिचर्ड मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...