पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्रिंसिपल रसिक गुप्ता डॉ. अब्दुल कलाम अवार्ड से सम्मानित

प्रिंसिपल रसिक गुप्ता डॉ. अब्दुल कलाम अवार्ड से सम्मानित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दसूहा | लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में करवाए सम्मान समारोह में दर्शन अकादमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल रसिक गुप्ता को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह इंडियन इंटरनेशनल टीचर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में पंजाब यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार कर्नल जीएस चड्डा ने मुख्यातिथि थे। स्कूल के मैनेजर बनारसी दास, कमेटी मेंबर्स हरबंस लाल और सुखविंदर सिंह ने प्रिं. रसिक गुप्ता को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए बधाई दी। प्रिं. रसिक गुप्ता ने यह अवार्ड अपने सभी स्टाफ, विद्यार्थियों, अभिभावकों और मैनेजमेंट को समर्पित करते हुए कहा कि इन सबके सहयोग से ही उन्हें ये अवार्ड प्राप्त हुआ है। वह इसी प्रकार क्षेत्र में शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने के प्रयास करते रहेंगे। इस अवसर पर नवीन पुरी, शिवदेव सिंह, हरभजन सिंह, बलविंदर सिंह, अरुण, कुलदीप सिंह, लखविंदर सिंह, मोनिका, कुलजीत, वरिंदर, स्मृति, लिली, तनजीत, कनिष्का, निहारिका, शारदा, सीमा, अनु, अमनप्रीत, मनदीप, मनदीप चीमा, तजिंदर, सुखवीर और गीता मौजूद थी।

खबरें और भी हैं...