पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नई नीति से 7 किमी. रह जाएगी होशियारपुर कोर्ट की हदबंदी

नई नीति से 7 किमी. रह जाएगी होशियारपुर कोर्ट की हदबंदी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | होशियारपुर

थानों की हदबंदी बदले जाने के विरोध में मंगलवार को जिला बार एसोसिएशन ने कामकाज ठप रखा। प्रधान एडवोकेट पीएस घुम्मण, पूर्व प्रधान आरपी धीर की अगुवाई में बार एसोसिएशन ने कोर्ट कांप्लेक्स में मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। प्रधान एडवोकेट पीएस घुम्मण ने कहा कि दिन प्रतिदिन होशियारपुर का ज्यूडिशियली दायरा कम होता जा रहा है। अगर ऐसा ही चलता रहा तो होशियारपुर कोर्ट किसी सब डिवीजन कोर्ट से भी छोटी हो जाएगी।

उन्होंने कहा कि पहले गढ़दीवाला के 80 गांव दसूहा कोर्ट को दे दिए गए, अब पंजाब सरकार नए सब डिवीजन बना रही है जिसमें चब्बेवाल और मेहटियाना के सभी गांवों को गढ़शंकर कोर्ट में शिफ्ट करने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि अब होशियारपुर कोर्ट से गढ़शंकर कोर्ट में किसी गांव को शिफ्ट नहीं होने दिया जाएगा। पहले माहिलपुर थाने से संबंधित केसों को गढ़शंकर कोर्ट में शिफ्ट कर दिया गया था। पहले बलाचौर के केस भी होशियारपुर के अधीन आते थे। उन्होंने कहा कि वह दोबारा होशियारपुर कोर्ट को पहले जैसा बड़ा करने के लिए प्रय|शील हैं ताकि होशियारपुर डिस्ट्रिक कोर्ट का अस्तित्व कायम रखा जा सके। इस मौके एडवोकेट पीएस घुम्मण ने बताया कि ना मेहटियाना के अधीन पड़ते सभी गांवों से होशियारपुर पास और गढ़शंकर दूर है। थाना माहिलपुर के गांवों को भी होशियारपुर नजदीक पड़ता है। वहीं, होशियारपुर में वकीलों की संख्या करीब 6 सौ जबकि गढ़शंकर में मात्र 30 है। उन्होंने कहा कि अगर यह नई हदबंदी लागू होती है तो होशियारपुर की न्यायालय की हदबंदी सिर्फ 7 किलोमीटर रह जाएगी। इस मामले को लेकर जल्दी ही डीसी को मेमोरेंडम दिया जाएगा और गृह सचिव से मुलाकात की जाएगी। इस मौके पर वकीलों ने नई नीति को लागू न करने और पुरानी हदबंदी को जारी रखने की मांग की।

इस मौके पर करण काहोल, दलजिंदर ग्रेवाल, सुरिंदर कौर, इशान कौशल, रोहित भूषण, हरिंदर सिंह फ्लोरा, हितेश पुरी, केएस ठाकुर, राजवीर सिंह, ताजप्रीत सिंह, अभिनव, शाम लाल, मुनीश हंडा, शक्ति सैनी, दविंदर वासुदेव, दिलबाग सिंह, अशोक वालिया, कुलदीप वालिया, पंकज ठाकुर उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...