20 अप्रैल को मनाया जाएगा उज्ज्वला दिवस
होशियारपुर | भारत सरकार ने 20 अप्रैल को उज्ज्वला दिवस मनाने का निर्णय लिया है। इसके मद्देनजर होशियारपुर जिले में 20 अप्रैल को सभी गैस एजेंसियों की तरफ से एलपीजी पंचायत का आयोजन किया जाएगा और उज्जवला योजना के अंतर्गत एससी/एसटी/सबसे पिछड़े वर्ग एवं अंत्योदय के अंतर्गत लाभ पाने वाले परिवारों को एलपीजी कनेक्शन जारी किए जाएंगे। यह जानकारी सीनियर मैनेजर एवं जिला नोडल अधिकारी बीके मंडल ने दी। उन्होंने बताया कि इस आयोजन में ग्रामीण विकास मंत्रालय की सहभागिता होगी तथा स्वराज अभियान के लिए जिले के 106 गांवों को चयनित किया गया है। इन गांवों को जल्द ही धुआं रहित घोषित किया जाएगा। इन गांवों में दसूहा मंडल के तहत 16, होशियारपुर के 51 एवं गढ़शंकर मंडल के 39 गांवों को शामिल किया गया है।