पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खेत से चारा लेकर आ रहे व्यक्ति से मारपीट, गंभीर रूप से जख्मी

खेत से चारा लेकर आ रहे व्यक्ति से मारपीट, गंभीर रूप से जख्मी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होशियारपुर | खेतों से चारा लेकर लौट रहे व्यक्ति से मारपीट करने वाले दो सगे भाइयों समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। गांव खुड्डा के धर्मवीर की प|ी ललिता ने बताया कि रविवार शाम के वक्त उसका पति खेतों से चारा लेकर वापस घर आ रहा था कि रास्ते में चेतन और उसके भाई चिंटू निवासी खुड्डा ने धर्मवीर को रोक लिया। इतने में मोटरसाइकिल पर तीन नकाबपोश युवक और आ गए और बेसबैट से धर्मवीर पर हमला कर दिया। साथ ही चिंटू ने तेज हथियार से हमला किया। एक राहगीर ने उनके घर फोन किया। उन्होंने मौके पर जाकर जख्मी धर्मवीर को एंबुलेंस से दसूहा के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया। ललिता ने आरोप लगाया कि धर्मवीर पर हमला करने वाले दोनों भाई नशे के आदी हैं और उनको धार्मिक स्थल पर नशा करते हुए उसके पति ने देखा था और इससे मना किया था, जिसकी रंजिश के चलते उन्होंने मारपीट की है। धर्मवीर को होशियारपुर रेफर कर दिया गया है। थाना टांडा के एएसआई बलविंदर सिंह ने बताया कि चेतन, चिंटू और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 323, 341, 148, 149, 506 तहत मामला दर्ज किया है।

खबरें और भी हैं...