दसूहा | गांव उस्मान शहीद में कर्ज से परेशान किसान सुखदेव सिंह ने ट्रेन के नीचे आकर आत्महत्या कर ली। सुखदेव सिंह के बेटे अमरीक सिंह ने पुलिस को दिए बयानों में कहा कि उनके पिता सुखदेव सिंह ने किसानी के लिए बैंक से तीन लाख का कर्ज लिया था। दो दिन पहले ही बैंक की टीम कर्ज चुकाने के लिए दबाव डाल कर गई थी तथा जमीन कुर्की कर देने की बात कहकर गए थे। जिसके चलते उनके पिता ने ट्रेन के नीचे आकर अपनी जीवन लीला समाप्त की है। जीआरपी ने रेलवे एक्ट के अधीन कार्रवाई की है।