पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • होशियारपुर, दसूहा, मुकेरियां व गढ़शंकर में ओओएटी क्लीनिक शुरू

होशियारपुर, दसूहा, मुकेरियां व गढ़शंकर में ओओएटी क्लीनिक शुरू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नशा मुक्ति केंद्र में 250 से अधिक नौजवान नशे से कर चुके हैं तौबा

भास्कर संवाददाता | होशियारपुर

नशा मुक्ति तथा पुनर्वास केंद्र होशियारपुर में खोले गए ओओएटी क्लीनिक का डीसी विपुल उज्ज्वल ने उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि जिले में खोले जा रहे ‘दा आउट पेशेंट ओपियाइड असिस्टड ट्रीटमेंट’ ओओएटी क्लीनिक नशा छोड़ने की इच्छा रखने वाले नौजवानों के लिए लाभदायक साबित होंगे। इस तरह के क्लीनिक दसूहा, मुकेरियां तथा गढ़शंकर में भी खोले गए हैं जबकि मोहल्ला फतेहगढ़ में खोले 50 बिस्तरों वाले नशा मुक्ति तथा पुनर्वास केंद्र में पहले ही 250 से अधिक नौजवान नशे से तौबा कर चुके हैं। डीसी ने बताया कि इन क्लीनिकों में पोस्त से बनने वाले सारे नशे, गोलियां, कैप्सूल, टीके लेने वाले नौजवानों का नशा छोड़ने के लिए इलाज किया जाएगा। सभी टेस्टों के बाद मरीज को जीभ के नीचे रखने वाली गोली डॉक्टर की देखरेख में खिलाई जाएगी ताकि मरीज का नशा छुड़ाया जा सके। इसके बाद भी मरीज की काउंसलिंग की जाएगी और जरूरत मुताबिक काउंसलिंग और इलाज कर नशा छुड़वाया जाएगा।

खबरें और भी हैं...