दसूहा| पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ द्वारा घोषित एमएससी फिजिक्स सेमेस्टर पहला के परिणामों में जेसी डीएवी कॉलेज के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। इस संबंधी प्रिंसिपल अमरदीप गुप्ता ने बताया कि परमिंद्र कौर ने 76.2 प्रतिशत अंकों से पहला, हरकिरण कौर ने 75.8 अंकों से दूसरा और राजवीर कौर ने 75.2 प्रतिशत अंकों से तीसरा स्थान प्राप्त किया। उन्होंने समूह विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए भविष्य में भी इस तरह का प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके विभागाध्यक्ष प्रो. ओंकार सिंह, प्रो. राजिंदर राणा, प्रो. अनिल कुमार व डॉ. राजेश ठाकुर मौजूद थे।