गढ़दीवाला | वीरवार सुबह करीब 6 बजे खालसा कॉलेज के पास बने बस स्टैंड के शेड में एक साधु की लाश खून से लथपथ मिली। गढ़दीवाला पुलिस ने बताया कि साधु पिछले कई दिनों से शहर में भीख मांगता था तथा लंगड़ा कर चलता था। राहगीरों ने पुलिस को जानकारी दी तो पुलिस ने मौके पर पहुंच कर देखा तो साधु की लाश उक्त शेड की स्लैब के नीचे पड़ी थी।इसके सिर पर गहरी चोट का निशान था और काफी खून बह गया था, जिसके कारण उसकी मौत हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि लाश को 72 घंटे के लिए सिविल अस्पताल दसूहा में रखा गया है।