रेपुर हार में डडवाल गोत्र की देहरी माता और जठेरों का भंडारा
दातारपुर | गांव रेपुर हार में स्थित डडवाल गोत्र की देहरी माता और जठेरों का 22वां वार्षिक भंडारा समूह भक्तों ने श्रद्धापूर्वक करवाया। सबसे पहले पंडित हरि ओम शर्मा ने विधिवत मंत्रोच्चारण डडवाल समुदाय के लोगों से देहरी माता और जठेरों का पूजन करवाया और उसके बाद विश्व शांति और जन कल्याण के लिए हवन आहुति डाली। इस दौरान ध्वजारोहण करके अटूट लंगर का प्रसाद संगत में बांटा। समागम में महंत रमेश दास और स्वामी विक्रम देव महाराज ने प्रवचनों से संगत को निहाल किया। इस मौके महंगा राम, मैनेजर प्रदीप डडवाल, मास्टर जतिंद्र डडवाल, जगदीप सिंह, दर्शन डडवाल, वसंत सिंह, अनिल कुमार, राजकुमार राजू, गगन डडवाल, तीर्थ डडवाल सहित डडवाल समुदाय के लोग मौजूद थे।