गांव घगबाल में मालीया गोत्र के जठेरों का भंडारा कल
दातारपुर | मालीया समुदाय से संबंधित लोगों के जठेरों का वार्षिक भंडारा 15 अप्रैल को गांव घगबाल में करवाया जाएगा। जगदीश मालीया और विजय मालीया ने बताया कि 15 अप्रैल को सुबह नौ बजे विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ जठेरों का पूजन और उसके बाद ध्वजारोहण करके भजन कीर्तन किया जाएगा। दोपहर को लंगर लगाया जाएगा।