बैसाखी पर्व पर बाबा ईशर दास के दरबार में भक्त नतमस्तक
दातारपुर | गांव ललोते उलाहा बाग में स्थित महान विभूति बाबा ईशर दास के तपोस्थल पर बैसाखी पर्व श्रद्धा से मनाया। दरबार पर सुबह से भक्तों की भारी भीड़ लग चुकी थी। भक्तजनों ने बाबा ईशर दास प्रतिमा के समक्ष नतमस्तक होकर विश्व शांति के लिए अरदास की। दरबार की प्रबंधक समिति ने ढोल बैंड बाजो के साथ बाबा जी को समर्पित केसरी रंग का सुंदर ध्वज चढ़ाया। दोपहर को संगत के लिए चावल, कड़ी का अटूट लंगर लगाया।