मालीया गोत्र के जठेरों का वार्षिक भंडारा करवाया
दातारपुर | गांव घगबाल मे स्थित मालीया गोत्र के जठेरों का वार्षिक भंडारा श्रद्धापूर्वक करवाया। भंडारे में आसपास के गांवों और बाहरी शहरों से पहुंचे भक्तों ने विधिवत मंत्रोंच्चारण से जठेरों का पूजन किया और ढोल बैंड बाजो के साथ ध्वजारोहण करके चाय पकौड़े, कुल्फी, जलेबी, समोसे के स्टाल लगाए। महिला भक्तों ने भजन कीर्तन का गुणगान किया। दोपहर को अटूट लंगर का प्रसाद संगत में बांटा गया। इस मौके जगदीश मालीया, शंकर दास, स्वतंत्र कुमार, अनिल कुमार, राजीव कुमार, डाक्टर विजय कुमार, विजय मालीया, प्रदीप कुमार, पंच मधु बाला, संतोष कुमारी, शबनम कुमारी, सीमा देवी सहित मालीया समुदाय के लोग मौजूद थे।