पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एससी मोहल्ले के 30 घरों के लिए सिर्फ 3 नल, दिन में एक घंटा ही पानी सप्लाई

एससी मोहल्ले के 30 घरों के लिए सिर्फ 3 नल, दिन में एक घंटा ही पानी सप्लाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तलवाड़ा ब्लॉक के तहत गांव नत्थूवाल के एससी मोहल्ले में पीने के पानी की सप्लाई न होने से लोग परेशान हैं। मोहल्लावासियों का कहा कि वाटर सप्लाई विभाग के अधिकारियों को कई बार समस्या के बारे में अवगत करवाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।

कंडी नशा मुक्त कमेटी के प्रधान सुभाष चंद, प्रकाश चंद, बलवीर सिंह, कर्म चंद, मदन लाल, सुखदेव सिंह और गुरदेव सिंह ने कहा कि गांव में करीब 10 साल पहले जब वाटर सप्लाई विभाग की ओर से पानी की सप्लाई के लिए पाइप डाली गई थी, तो विभाग के अधिकारियों व तत्कालीन पंचायत ने आपसी मिलीभगत से गांव के कुछ हिस्सों में डेढ़ इंच की पाइप डाली थी जबकि एससी मोहल्ले व कुछ अन्य हिस्से में पौना इंच की पाइप डाली। इस कारण मोहल्ले मे पानी का प्रेशर कम आता है।

सुभाष चंद ने बताया कि एससी मोहल्ले में लगभग 30 घर है और इनके लिए सिर्फ 3 नल लगे हुए हैं। दिन में एक बार ही सुबह एक घंटा पानी की सप्लाई आती है और बेहद कम प्रेशर होता है। इस कारण हर घर को 2 या 3 घड़े ही पानी मिलता है। गर्मी के मौसम मे इतने कम पानी से गुजारा करना मुश्किल हो रहा है। मोहल्लावासियों का कहना है कि मोहल्ले में भी पानी की सप्लाई के लिए डेढ़ इंच की पाइप डाली जाए। विभाग के अधिकारियों को कई बार इस बारे में कहा जा चुका है, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

गांव नत्थूवाल के एससी मोहल्ले के लोग पानी की समस्या को लेकर रोष जताते।

समस्या का हल न हुआ तो सड़कों पर करेंगे प्रदर्शन

कंडी नशा मुक्त कमेटी के प्रधान सुभाष चंद सहित व मोहल्ला वासियों ने ने कहा कि अगर एससी मोहल्ले मे पीने के पानी की किल्लत को जल्दी दूर न किया गया, तो मोहल्ले के लोग सड़कों पर उतर आएंगे। उधर, वाटर सप्लाई विभाग के एसडीओ गुरबचन सिंह डढवाल ने कहा कि नत्थूवाल के एससी मोहल्ले मे पानी की सप्लाई के लिए बड़ी पाइप लाइन के लिए पंचायत का प्रस्ताव मिल चुका है। जल्दी ही नई पाइन लाइन डालने का एस्टीमेट तैयार कर सरकार व विभाग के उच्च अधिकारियों को भेज दिया जाएगा। जैसे ही फंड पास होकर आएगा, तो नई पाइपलाइन डालकर समस्या का पक्के तौर पर हल कर दिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...