ड्राइविंग लाइसेंस: दोबारा टेस्ट देने पर नहीं लगेगी फीस
ड्राइविंग लाइसेंस: दोबारा टेस्ट देने पर नहीं लगेगी फीस
दतिया | ड्राइविंग लाइसेंस के टेस्ट में एक बार फेल होने के बाद दोबारा टेस्ट कराने के लिए अलग से फीस नहीं ली जाए। परिवहन विभाग इस पर विचार कर रहा है। अभी आवेदकों को पहले लर्निंग लाइसेंस का टेस्ट देना होता है। आवेदक अगर इसमें फेल हो जाता है तो उसे दोबारा टेस्ट देना पड़ता है। इसके लिए आवेदक से 1000 रुपए फीस के अतिरिक्त लिए जाते हैं।