शाॅर्ट सर्किट से लगी आग से फसल जली
दतिया | जिला मुख्यालय से लगभग 16 किमी दूर ग्राम डबराबाग में स्थित गेहूं खेत में शनिवार को दोपहर एक बजे बिजली के तारों में हुए शॉर्टसर्किट की वजह से आग लग गई। तेज हवा चलने के कारण आग ने लगभग एक बीघा खेत में खड़ी गेहूं की फसल को जला दिया। ग्रामीणों ने ट्यूबवेल चलाकर आग पर काबू पाया। ग्राम डबराबाग निवासी हरेंद्र पुत्र सियाशरण अहिरवार के खेत के पास रखे ट्रांसफार्मर में शनिवार को दोपहर एक बजे करीब शॉर्ट सर्किट की चिंगारी उड़ी और गेहूं की फसल में गिरी। जिससे सूखी गेहूं की फसल में आग लग गई और ग्रामीण जब तक मोटरपंप चलाकर पानी का छिड़काव करते तब तक एक बीघा में खड़ी फसल जल गई। घटना की सूचना कृषक ने हल्का पटवारी शशि प्रभा झा को दी।