पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

वार्ड-27 में लगे गंदगी के ढेर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | दतिया

सरकार एक तरफ स्वच्छता अभियान चला रही है। साथ ही सफाई को लेकर अच्छा खासा बजट खर्च किया जा रहा है। इसके बावजूद भी नगर पालिका द्वारा सफाई को लेकर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। वार्ड नंबर 27 में जगह-जगह गंदगी एवं हर जगह कचरा डला हुआ है। जिसकी वजह से लोगों का निकलना तक दूभर हो रहा है। सफाई को लेकर कई बार बस्ती के लोगों ने सफाई दरोगा एवं कार्यालय में जाकर अवगत कराया है। इसके बावजूद भी सफाई कर्मचारी सफाई के लिए वार्ड में नहीं जा रहे हैं।

बता दें कि वार्ड नंबर 27 रिसाला बस्ती में सफाई के लिए कर्मचारी नहीं जा रहे हैं। जिसकी वजह से जगह-जगह पर कचरे के ढेर लगे हुए हैं। जिसकी वजह से बस्ती के लोगों का निकलना मुश्किल हो रहा है। बदबू की वजह से लोग परेशान हैं। वहीं दूसरी ओर जगह-जगह पर नालियां चौक है, वहीं नालियों का गंदा पानी ओवरफ्लो होकर सड़कों पर बह रहा है। नालियों एवं बस्ती में सफाई के लिए कई बार सफाई दरोगा एवं नपा कार्यालय में जाकर अवगत कराया है। इसके बाद सफाई के लिए कर्मचारी नहीं पहुंच रहे हैं। बस्ती के रामप्रकाश जाटव, प्रभू दयाल ने बताया कि सफाई कर्मचारी महीने में एक दो बार आते है। बस्ती में सफाई न होने से हर जगह कचरे के ढेर लगे हुए हैं।

खबरें और भी हैं...