पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बाबा साहब का जीवन पीड़ित वर्ग के उत्थान के लिए रहा समर्पित: डॉ. मिश्रा

बाबा साहब का जीवन पीड़ित वर्ग के उत्थान के लिए रहा समर्पित: डॉ. मिश्रा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डॉ. आंबेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण करते मंत्री मिश्रा।

भास्कर संवाददाता | दतिया

बाबा साहब का जीवन कमजोर और पीड़ित वर्ग के उत्थान और भलाई के लिए समर्पित रहा। उनके जीवन से हमें प्रेरणा लेना चाहिए। यह बात जनसंपर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने शनिवार को संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि के अवसर पर अंबेडकर पार्क में पुष्प अर्पित कर करते हुए कही।

डॉ. मिश्रा ने कहा कि बाबा साहब के सिद्धांतों पर चलकर हम समाज में समरसता एवं भाईचारे का वातावरण बनाए रख सकते हैं। बाबा साहब का जीवन अनुकरणीय है। आज कुछ लोगों द्वारा समरसता को बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है। जिसे हमें भांपते हुए कटुता फैलाने वालों से सतर्क रहना है। समाज के विकास के लिए समरसता जरूरी है। ग्राम नौनेर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम संयोजक अंकुर पटेल, जनपद उपाध्यक्ष कमलू चौबे, बल्देवराज बल्लू, डॉ. राजू त्यागी समेत तमाम लोग मौजूद रहे। किला परिसर में स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर शनिवार को कांग्रेसियों ने बाबा साहब को पुष्पांजलि दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस अध्यक्ष नाहर सिंह यादव ने की।

उन्होंने संविधान के रचयिता बाबा भीमराव अंबेडकर को याद कर उन्हें अपनी पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर पूर्व विधायक घनश्याम सिंह, मुरारीलाल गुप्ता, रामस्वरूप दांगी, सरनाम सिंह राजपूत, दीपेंद्र पुरोहित, माधौसिंह कुशवाहा, अनिमेष शुक्ला, सूर्य प्रताप सिंह, पंजाब सिंह यादव, सत्येंद्र खरे, संतोष चौबे, रवि वंशकार, कप्तान सिंह यादव, दारा सिंह आदि मौजूद रहे।

सेंवढ़ा में पांच-पांच लोगों के समूह ने किया माल्यार्पण
सेंवढ़ा |बाबा साहब कहते थे कि शिक्षा शेरनी के दूध की तरह है। जो पिएगा वहीं दहाड़ेगा। वह चलती फिरती यूनिवर्सिटी थे। यह बात भगवत सिंह चौहान ने उद्बोधन में कही। बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती नगर में सादगी पूर्वक मनाई गई। नगर बस स्टैंड पर स्थित अंबेडकर की प्रतिमा के पास ही प्रशासन ने शिविर लगाया था। सुबह से प्रतिमा पर आने जाने वाले लोगों को सुविधा पूर्वक माल्यार्पण करवाया। क्रम से 5-5 लोगांे के समूह ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जयंती मनाई। भारतीय जनता पार्टी के मंडल कार्यालय पर समारोह का आयोजन पार्टी मंडल अध्यक्ष भगवत ंिसह चौहान की अध्यक्षता में हुआ। इस अवसर पर चंद्रेश गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष लवकुश ंिसह गुर्जर, मंडल अध्यक्ष भगवत सिंह चौहान, सुमित जाटव, आलोक ंिसह परिहार, रमाशंकर पाठक, सुरेंद्र ंिसह चौैहान, प्रवीण गोस्वामी, रिंकू जाटव, हेमंत प्रजापति, कल्लू परिहार, भगवानदास राजोरिया वहीं कांग्रेस जिला महामंत्री सुल्तान खां, ब्लाॅक अध्यक्ष राजू लठैत मौजूद थे।

यहां भी मनाई गई अंबेडकर जयंती-
भांडेर विधायक घनश्याम पिरोनिया ने सिविल लाइन रोड स्थित पार्क में पहुंचकर बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना की। श्री पिरोनिया ने समाज को बाबा साहब के बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लेने का आग्रह किया। उनके साथ बराहर समाज के जिला अध्यक्ष जितेन्द्र दिसौरिया, सचिव परमानन्द डांडे, आशाराम कटारिया, मनीराम दिसौरिया, रामस्वरूप छपरा, चिरौली लाल भर्रोली, सरीलाल जर्रा, मुन्नालाल कैथेले, राजेश नगेले, प्रताप कैथेले आदि मौजूद रहे। दादा महाराज पैलेस स्थित कार्यालय पर प्रदेश प्रवक्ता परिणीता राजे द्वारा अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए गए। इस मौके पर आरटीआई कार्यकर्ता लक्ष्मी बल्लभ श्रीवास्तव, दतिया विधानसभा प्रभारी प्रवीण श्रीवास्तव, सह प्रभारी जेपी कुशवाह, नगर अध्यक्ष भैयालाल कुशवाह, कार्यालय प्रभारी राजन राजा, महामंत्री रवि विदुआ, केशव कुशवाह, आशाराम यादव मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...