पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चोरी की वारदातें सीसीटीवी में कैद फिर भी महीनों बाद चोरों का सुराग लगाने में पुलिस नाकाम

चोरी की वारदातें सीसीटीवी में कैद फिर भी महीनों बाद चोरों का सुराग लगाने में पुलिस नाकाम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
29 मार्च 2017: दतिया शहर के गांधी रोड पर प्रदीप सोनी की श्री क1ष्णा ज्वैलर्स के नाम से सोने चांदी के आभूषणों की दुकान है। 29 मार्च को तीन अज्ञात महिलाएं ग्राहक बनकर दुकान में घुसी। दुकान में दुकानदार प्रदीप के पिता जगमोहन सोनी बैठे हुए थे। तीनों महिलाओं ने दुकानदार से कान की बाली दिखाने के लिए कहा। महिलाओं ने कई बालियां देखने के बाद उन्हें नापसंद कर दिया और पायलें दिखाने के लिए कहा। पायलें देखने के बाद महिलाओं ने एक जोड़ी पायलें पसंद कीं और दुकानदार से कहा कि वह उन्हें पैक कर दें। वह बाजार से लौटते समय पैसे देकर पायलें ले जाएंगीं। महिलाओं ने बड़ी चालाकी से दाएं हाथ में रूमाल के सहारे अंगूठी से झुमकियों से भरी डिब्बी पार कर दी। जब महिलाएं चली गईं तो तब पता चला झुमकी गायब हैं। सीसीटीवी कैमरे में महिलाओं की चोरी करते हुए तस्वीर कैद हो गईं। इस घटना को एक साल हो गया। चोरी की एफआईआर महीनों बाद दर्ज हुई महिला चोर गिरोह का आज तक पता नहीं चला।

भजनजीत कॉलोनी में सीसीटीवी में कैद चोरी की वारदात।

24 सितंबर 2017: मुड़ियन का कुआं निवासी जयकुमार पुत्र मगदराम तुलसानी और गोविंद गंज निवासी राजेश पुत्र रमेशचंद्र गुप्ता की पटवा तिराहे पर कपड़ों की दुकानें हैं। 24 सितंबर की रात चोर दुकान से नगदी और कपड़े समेट ले गए। चोर जयकुमार की दुकान में रखे 77 हजार और नए कपड़े समेट ले गए। राजेश कुमार गुप्ता की कपड़ों की दुकान की शटर तोड़कर गुल्लक में रखे 55 हजार रुपए नकद और 30 हजार कीमत के कपड़े समेट ले गए। चोरों का आज तक पता नहीं चला।

23 जनवरी 2018: उनाव स्थित सहकारी बैंक में क्लर्क के पद पर पदस्थ मदन कुमार जैन अपने परिवार के साथ ललितपुर जिले के घिसौली गांव स्थित अपनी ससुराल किसी कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। मौके का फायदा उठाकर चोरों ने 23 जनवरी की रात में मेनगेट का ताला तोड़कर अंदर घुसकर दो जोड़ सोने के टॉप्स, आठ लोंग, हाय की ताबीज, दो कान की बाली, एक कैमरा, एक मोबाइल, एक एलईडी 50 हजार नगद पार कर ले गए थे। इस घटना में पुलिस खाली हाथ बैठी है।

इन वारदातों में भी सुराग नहीं
अज्ञात चोर 21 मार्च को भजनजीत कॉलोनी निवासी शिक्षिका जोनफिन प|ी मानसिंह अपने रिश्तेदार के यहां गई थीं। अज्ञात चोर ने घर का ताला तोड़कर 30 हजार रुपए नगद, एलईडी टीवी, लेपटॉप, एक जोड़ी सोने के कड़ा, दो जोड़ी टॉप्स, पांच जोड़ी पायल, 10 जोड़ी बिछिया और एक मंगल सूत्र के अलावा साड़ियां व अन्य सामान समेट ले गया था। चार-पांच मार्च की रात अज्ञात चोरों ने ग्राम जिगना में शीतल पुत्र प्रभुदयाल मिश्रा के घर में घुसकर लाखों का माल समेट ले गए थे। आठ मार्च को अज्ञात चोरों ने जिगना गांव में ही रहने वाले राजू केवट और रविंद्र केवट के घर में भरी दोपहरी में घुसकर ताले चटकाकर लाखों का माल समेट लिया था। छह दिसंबर 2015 को अज्ञात चोरों ने तत्कालीन सिविल लाइन टीआई जितेंद्र यादव के आवास में घुसकर एलईडी टीवी, गैस सिलेंडर, एसी व अन्य सामान चोरी कर लिया था। घटना को तीन साल हो गए। चोरों का पता नहीं चला। 20 मार्च 2016 को अज्ञात चोरों ने छोटा बाजार में रहने गौरव पुत्र संतोष अग्रवाल के घर में घुसकर 15 हजार रुपए नकद, एक एलईडी टीवी, दो जोड़ी चांदी की पायलें, बिछिया आदि ले गए। 16 अगस्त 2017 को अज्ञात चोरों ने कलेक्टोरेट के सामने एलआईसी ऑफिस में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। 28 अगस्त 2017 को पुन: अज्ञात चोरों ने एलआईसी में ही चोरी की घटना की। 10-11 अप्रैल की रात में अज्ञात चोरों ने मंगरौल में चोरी की घटना को अंजाम दिया। अज्ञात चोर शादी के घर से पौने पांच लाख का मशरुका समेट ले गए। ऐसी कई चोरी की घटनाएं हैं जिनका आज तक पता नहीं चला।

खबरें और भी हैं...