पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शनिवार को पीतांबरा पीठ पहुंचे 50 हजार श्रद्धालु, दिन भर लगी रही लाइन

शनिवार को पीतांबरा पीठ पहुंचे 50 हजार श्रद्धालु, दिन भर लगी रही लाइन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दतिया | जिला मुख्यालय पर स्थित श्री पीतांबरा पीठ मंदिर पर शनिवार को लगभग पचास हजार श्रद्धालुओं ने साप्ताहिक मेले में पहुंचकर दर्शन लाभ लिए। सुबह से ही मंदिर पर श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। दोपहर में भी मंदिर परिसर में लाइन लगी रहीं। शाम होते होते भीड़ और ज्यादा बढ़ गई और मां बगुलामुखी के मंदिर से मुख्य प्रवेश द्वार के बाहर तक लंबी लाइनें लग गईं। देश के कोने कोने से हजारों श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचे। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए मंदिर परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। बता दें कि पीतांबरा पीठ पर प्रत्येक शनिवार को हजारों श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं। देश के हर प्रदेश और हर जिले से श्रद्धालु तांत्रिक शक्ति पीठ के दर्शन करने पहुंचते हैं। कई वीआईपी और वीवीआईपी भी मंदिर पर पहुंचकर मां बगुलामुखी की शरण में मत्था टेककर अपनी मुरादें पूरी करते हैं। इस शनिवार को भी दिल्ली, आगरा, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, झांसी, शिवपुरी, दिनारा, करैरा, टीकमगढ़, छतरपुर, ललितपुर, भोपाल, उरई, जालौन आदि शहरों से हजारों श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचे। रात दस बजे तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।

खबरें और भी हैं...